कांग्रेस सत्ता में आते ही शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेगी

कांग्रेस सत्ता में आते ही शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेगी

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राज्य के सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों से कांग्रेस ने ओपीएस बहाली का वादा किया है। सरकार में आते ही हिमाचल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड की तर्ज पर उत्तराखंड में एनपीएस समाप्त कर ओपीएस लागू कर दी जाएगी।

उत्तराखंड में कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर घेरना शुरू कर दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत ने मुददों को धार देना शुरू कर दिया है।

गुरूवार को पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ उन्होंने राज्य स्तर पर उठाए जाने वाले मुददों के अलावा जिला और विधानसभा वार मुददों पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं राज्य से लेकर जिला और विधानसभा स्तर के मुददों को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए।

इन मुददों में राज्य के सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की बात प्रमुख रूप से शामिल रहा। बैठक में कहा गया कि कांग्रेस सत्ता में आते ही हिमाचल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड की तर्ज पर उत्तराखंड में एनपीएस को समाप्त कर ओपीएस लागू कर दी जाएगी। डा. रावत पूर्व में भी पुरानी पेंशन बहाली की एडवोकेसी करते रहे हैं।

इसके अलावा रोजगार, महिलाओं के उत्पीड़न के मुददे को भी कांग्रेस राज्य स्तर पर उठाएगी। राज्य सरकार की नाकामियों को भी कांग्रेस मजबूती के साथ जनता के सम्मुख रखेगी। पिछले अनुभवों से सीख ली जाएगी। कहा कि पार्टी संगठन के स्तर से बूथ स्तर पर कार्य शुरू किया जा रहा है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *