देहरादून। कुछ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ऐसा उन्हें बुखार होने की वजह से किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से वो आइसोलेशन में थे। उन्हें कोरोना का कोई खास लक्षण नहीं थी। शनिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने हल्का बुखार महसूस किया।
इसके बाद रविवार रात उन्होंने स्वयं को दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उनके खून की जांच औ सीटी स्कैन किया गया। उनका ऑक्सीजन स्तर सामान्य बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।