एक्शन में धामी, उत्तराखंड लागू होगा समान नागरिक संहिता

एक्शन में धामी, उत्तराखंड लागू होगा समान नागरिक संहिता
Spread the love

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू किया जाएगा। इसके लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में आ गए। धामी सरकार की पहली कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता लागू करने का ऐलान किया है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। धामी ने स्वयं मीडिया को इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा चुनाव में भाजपा ने इसका ऐलान किया था। बहरहाल, धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य राज्य है। इसकी विशेष भौगोलिक परिस्थितियों है। राज्य की सीमा दो देशों से लगी है।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव के संबंध में कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। धामी अभी विधायक नहीं हैं उन्हें छह माह के भीतर विधायक बनना है।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। उत्तराखंड की स्पीकर महिला बनने वाली है। कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूड़ी ने इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दियां शनिवार को चुनाव होना है।

आईएसबीटी परिसर जन सुविधाओं में ईजाफा, मेयर ने किया हाईटेक शौचालय का उद्वाटन’

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *