चारधाम यात्रा बस अडडे पर बेतरतीब ट्रैफिक दे रहा दुर्घटना को न्योता

चारधाम यात्रा बस अडडे पर बेतरतीब ट्रैफिक दे रहा दुर्घटना को न्योता

पुलिस के बड़े बड़े दावों की खुल रही पोल

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा बस अडडा यानि बीटीसी में बेतरतीब ट्रैफिक व्यवस्था दुर्घटना को न्यूता दे रही है। ट्रैफिक को लेकर पुलिस के बड़े-बड़े दावों की यहां पोल खुल रही है।

चारधाम यात्रा के प्रारंभिक स्थल यानि तीर्थनगरी ऋषिकेश की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर राज्य के मुख्य सचिव बैठक ले चुके हैं। पुलिस प्रमुख ट्रैफिक नियंत्रण को प्लान बता चुके हैं। जिला स्तरीय अधिकारी भी आए दिन इसको लेकर एक्सरसाइज करते देखे और सुने जाते हैं। मगर, धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है।

तीर्थनगरी ऋषिकेश के मुख्य मार्गों की तो छोड़िए पुलिस प्रशासन चारधाम बस ट्रांजिट कम्पाउंट की एप्रोच रोड की ट्रैफिक व्यवस्था को सही नहीं कर पा रहा है। टिहरी जिले के मुनिकीरेती छोर पर लगे बीटीसी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां आए दिन जाम लगा रहता है। इस जाम का असर गंगोत्री हाइवे और श्री बदरीनाथ हाइवे पर दिखता है।

यही नहीं अधिक समय के जाम का असर पूरे शहर में देखा जा सकता है। इससे आम लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आए दिन यहां विवाद की स्थिति बनी रहती है। जाम की वजहांे को न तो पुलिस और न ही प्रशासन जानने को प्रयास कर रहा है। पुलिस ने यहां ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए बस एक कट को बंद भर किया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *