गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चकराता और गंगोलीहाट में NSS इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चकराता और गंगोलीहाट में NSS  इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

तीर्थ चेतना न्यूज

चकराता/ गंगोलीहाट। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, चकराता और गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ,गंगोलीहाट की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शिविर शुरू हो गया। शुभारंभ के मौके पर स्वयं सेवियों ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया।

शनिवार को गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज, चकराता, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर पर ग्राम सभा टुंगरा के पंचायत भवन में शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. आशुतोष शरण और ग्राम प्रधान विवेक रावत ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिविर का शुभारंभ किया।

इस मौके पर प्रिंसिपल प्रो. शरण ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं में समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक भावना को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने यूथ फॉर भारत की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे वर्ष 2047 तक विकसित भारत (टपोपज ठींतंज) के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर केवल सामाजिक सेवा का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह स्वयंसेवकों के लिए स्वयं को पहचानने और अपनी क्षमताओं को विकसित करने का एक विशेष अवसर भी प्रदान करता है। ऐसे शिविर युवाओं को समाज की वास्तविक परिस्थितियों को समझने और उनमें सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर ग्राम सभा टुंगरा के ग्राम प्रधान विवेक रावत ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों को ग्रामीण समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि NSS के स्वयंसेवक गाँव में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही ग्राम के सम्मानित सयाने जी ने भी शिविर के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं और स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय चकराता की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन दास ने सात दिवसीय विशेष शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने एनएसएस के मूल मंत्र “नोट मी बट यू के महत्व पर भी प्रकाश डाला और स्वयंसेवकों को समाज सेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. सुमेर चंद ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि NSS युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को सात दिवसीय शिविर में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए शिविर के सफल संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी व्यक्त कीं।

संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. सुदीप्ता कंडारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुमेर चंद, डॉ. यशवीर सिंह रावत, डॉ. नवीन चंद, डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी तथा मनोज जोशी प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी आशीष राणा और मनीष पंवार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय के कर्मचारी अर्जुन रावत और विनोद जोशी की भी कार्यक्रम में सक्रिय उपस्थिति रही।

गंगोलीहाट। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज गंगोलीहाट की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर प्रिंसिपल डा. मधुकेश गुप्ता ने जीपीएस चौड़ियार में शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापीका श्रीमती सुचित्रा वर्मा, श्रीमती दया खोलिया तथा पार्षद श्री दीपक बोरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. नरेश चंद्र कापड़ी ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. हेमा मेहरा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के जीवन में संस्कारों और सामाजिक सेवा के महत्व को बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा भाव गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नरेश चंद्र कापड़ी के मार्गदर्शन में किया गया और शिविर में स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने अपने प्रेरणा दायक उद्बोधनों से स्वयंसेवियो को प्रेरित कियाकार्यक्रम के अंत में समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त्त किया गया।इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष मनीषा, सचिव सपना कोहली, दया पंत, पुष्पा (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) तथा गांव के अन्य सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *