केंद्रीय विवि संयुक्त प्रवेश परीक्षा को चलेगा जागरूकता अभियान

केंद्रीय विवि संयुक्त प्रवेश परीक्षा को चलेगा जागरूकता अभियान

श्रीनगर। देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पहली बार बनाई गई सीयूईटी व्यवस्था के बारे में गढ़वाल विश्वविद्यालय जागरूकता अभियान चलाएगा।

प्रवेश की नई व्यवस्था सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमम इंट्रेस टेस्ट को सुचारू रूप से लागू करने के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सीयूइटी नोडल अधिकारी प्रो अनिल नौटियाल ने बताया कि देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इस वर्ष से केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के तहत ही प्रवेश मिल पाएंगे।

ऐसे में इंटरमीडिएट स्तर के छात्र छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत राज्य के विभिन्न इंटरमीडिएट विद्यालयों के प्रधानचार्यों , शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सहयोग लिया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के मुख्य नियन्ता प्रो बी.पी.नैथानी ने बताया कि विशेष रूप से जो छात्र अभी 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं और केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ना चाहते है उन्हें इस साल से किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा देनी पड़ेगी जिसकी अंतिम तिथि 06 मई है। इसलिए छात्र-छात्राओं को समय पर प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी होनी आवश्यक है।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो महावीर सिंह नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय में नवीन प्रवेश परीक्षा एवम प्रवेश प्रक्रिया हेतु समिति गठित की गई है जिसके द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता एवम प्रवेश परीक्षा सम्पन करने हेतु कार्य किया जा रहा है।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *