माला-सिरासू के बीच बस संचालन का ट्रायल सफल
ग्रामीणों ने किया बस का जोरदार स्वागत
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। माला-सिरासू के बीच बस के सफल ट्रायल का ग्रामीणों ने स्वागत किया। सड़क पर वाहन के ट्रायल से क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे।
यमकेश्वर की पूर्व विधायक एवं वर्तमान में विधानसभा की स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के प्रयासों से माला-सिरासू के बीच 12 किमी. की सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत हुई थी। रोड के बनने के बाद मंगलवार को इस पर बस के संचालन का ट्रायल किया गया।
42 सीटर बस के माला से सिरासू पहुचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। अवसर पर माला सिराशू संघर्ष समिति के अध्यक्ष कैप्टन भगत सिंह राणा प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशासी अभियंता प्रभु मंडल कनिष्ठ अभियंता अक्षय मित्तल तथा कार्य दायि संस्था से मनोज सिंह बिष्ट डॉक्टर आयुष रवानी साहित्य आचार्य संदीप जी उपस्थित थे ग्राम सभा माला से सैनिक प्रतिनिधि हवलदार भगत सिंह बिष्ट श्रीमती चौता देवी सुनील और सोहन सिंह रावत देवराज बुटोला श्रीमती विनीता देवी आशीष शुभम संदीप नेगी आदि मौजूद जनमानस ने बस यात्रा का शुभारंभ किया और सिराशू के प्रधान प्रीतम सिंह राणा क्षेत्र पंचायत मनोज सिंह राणा समस्त तथा पूर्व प्रधान बी बी सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि गांव के सड़क से जुड़ने पर अब क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे।

