थौलधार ब्लॉक की विज्ञान संगोष्ठी संपन्न हो गई। इसमें ब्लॉक के 26 स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
भारत विज्ञान केंद्र के बैनर तले सुभाष अन्तर कॉलेज में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी का विषय था स्वच्छ भारत द्योगिकी संभावनाएं और चुनौतियां था। जीआईसी कमांद के प्रिंसिपल प्रहलाद प्रसाद पोखरियाल और ब्लॉक संयोजक राजेश चमोली ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर संयोजक चमोली ने संगोष्ठी के बारे में आधारिक जानकारी प्रतिभागियों को दी। बहरहाल, संगोष्ठी के विषय पर छात्रों ने विज्ञान के दृष्टिगत अपने विचार रखे। बताया कि किस प्रकार स्वच्छता में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा सकता है।
इसमें संभावनाओं और चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर सोमेश रतूड़ी, मनोज जुयाल, कैलाश डबराल, नीलम बागड़ी आदि मौजूद थे।