भाजपा के हुए किशोर उपाध्याय, टिहरी में खिलाएंगे कमल

भाजपा के हुए किशोर उपाध्याय, टिहरी में खिलाएंगे कमल
Spread the love

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी ने टिहरी सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा से नजदीकियों की वजह से कांग्रेस द्वारा पैदल कर दिए गए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय गुरूवार को विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रहलाद जोशी, अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली।

पार्टी में शामिल होते ही भाजपा ने उन्हें टिहरी सीट से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। इस तरह से पार्टी ने अपने एक बार सिटिंग विधायक का पत्ता साफ कर दिया।

दूसरी ओर, किशोर के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *