ऋषिकेश। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता पार्टी की बेहतरी के लिए हर स्तर पर काम करेंगे। विधानसभा चुनाव में एक बूथ पर मोर्चा के 20 कार्यकर्ता तैनात होंगे।
ये कहना है भाजयुमो के टिहरी जिला इकाई के अध्यक्ष परमवीर पंवार का। रविवार को यहां पहुंचे पंवार का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर परमवीर पवार ने कहा भाजपा भारतीय जनता पार्टी कि रीड की हड्डी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता होते हैं आगामी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी एक बूथ 20 यूथ की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को निभानी है।
ठससे पूर्व नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल आगमन पर तपोवन में हार्दिक स्वागत किया गया अजय उनियाल प्रदेश संयोजक सदस्यता युवा मोर्चा सिद्धार्थ राणा जी विभाग संयोजक ओम प्रकाश जी जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विकास नेगी लीगल सह संयोजक भाजपा युवा मोर्चा का तपोवन चौराहे में स्वागत किया गया।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष आशीष कुकरेती मोहिनी तोपवाल यशपाल कंडारी हिमांशु नौटियाल सचिन सेलवान मनीष चौहान विवेक रावत आशीष बिष्ट नवीन भाटी राहुल शर्मा जग्गी पवार देवेंद्र रावत अनिल धामंदा आकाश सकलानी आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।