जयपुर। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य की राजसमंद सीट से भाजपा की विधायक पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी का निधन हो गया। वो कोरोना से पीड़ित थी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के आला नेताओं ने शोक प्रकट किया।
सांसद और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रही किरण माहेश्वरी का रविवार देर रात गुरूग्राम स्थित मेदांत हॉस्पिटल में निधन हो गया। वर्तमान में किरण माहेश्वरी राजस्थान की राजसमंद विधानसभा सीट से भाजपा की विधायक थी।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा, राजे समेत भाजपा के तमाम आला नेताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक प्रकट किया।