बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन टूटा, कांग्रेस की हो सकती नई सरकार में इंट्री

बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन टूटा, कांग्रेस की हो सकती नई सरकार में इंट्री
Spread the love

बिहार में भाजपा और जनता दल युनाइटेड का गठबंधन फिर से टूट गया है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ं महागठबंधन की सरकार बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसमें कांग्रेस की इंट्री तय मानी जा रही है।

पिछले काफी समय से बिहार में जदयू और भाजपा के बीच चल रही तल्खी आखिरकार मंगलवार को गठबंधन टूट के रूप में सामने आ गई। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जदयू ने भाजपा से अलग होने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही बिहार में अब नई सरकार बनेगी।

इसे महागठबंधन की सरकार के तौर पर प्रचारित किया जाने लगा है। माना जा रहा है कि देर शाम तक सीएम राज्यपाल से मिलेंगे। मिल रही जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे। बल्कि भाजपा के 16 मंत्रियां की कैबिनेट से छुटटी करेंगे।

इसके साथ ही राजद और कांग्रेस की सरकार में इंट्री होगी। राजद के 79 औश्र कांग्रेस के पास 19 विधायक हैं। जबकि जदयू के 45 विधायक हैं। सरकार बनाने के लिए यहां 122 विधायकों की जरूरत है। राजधानी पटना का राजनीतिक पारा एका एक बढ़ गया है। भाजपा की राज्य इकाई या हाईकमान के स्तर से अभी तक बिहार को लेकर कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि भाजपा नीतीश के अगले कदम का इंतजार कर रही है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *