जनता का भरोसा खो चुके हैं भाजपा और कांग्रेसः डा. राजे नेगी

जनता का भरोसा खो चुके हैं भाजपा और कांग्रेसः डा. राजे नेगी
Spread the love

ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य में भाजपा और कांग्रेस जनता का भरोसा खो चुके हैं। जनता काम करके दिखाने वाले दल की सरकार चाहती है। जनता के इस मानक पर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से खरी उतरती है। पार्टी की सरकार दिल्ली में जनता के मन की करके दिखा रही है।

ये कहना है आम आदमी पार्टी के नेता एवं आसन्न विधानसभा चुनाव में ऋषिकेश से पार्टी प्रत्याशी डा. राजे सिंह नेगी। हिन्दी न्यूज पोर्टल www.tirthchetna.com ने आसन्न विधानसभा चुनाव, आम आदमी पार्टी की संभावना और ऋषिकेश विधानसभा सीट को लेकर विस्तार से बातचीत की। बातचीत को तीर्थ चेतना के यूटयूब चैनल पर भी देखा जा सकता है। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश। 

सवाल- नेगी जी आप (आम आदमी पार्टी) ने आपको ऋषिकेश सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है। बधाई और शुभकामना।

जवाब- जी धन्यावाद हिन्दी न्यूज पोर्टल तीर्थ चेतना का।

सवाल- पहली बार लग रहा है कि राज्य द्विदलीय राजनीतिक व्यवस्था से बाह निकलने को व्याकुल है।

जवाब- बिलकुल ऐसा ही है। वास्तव में भाजपा और कांग्रेस लोगों का भरोसा खो चुके हैं। उत्तराखंड के लोग राजनीतिक झूठ-फरेब से उकता गए हैं और बदलाव चाहते हैं। लोग ऐसे दल की सरकार चाहते हैं जो काम करके दिखाए। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में करके दिखाया है। लोग गवर्नेस में दिल्ली मॉडल चाहते हैं।

सवाल- आम आदमी पार्टी राज्य में पांच जमाने के लिए फ्री- फ्री की पॉलिटिक्स कर रही है।

जवाब- लोगों को राहत देने की बात को भाजपा और कांग्रेस फ्री- फ्री कह रहे हैं। उद्योगपतियों को दी जाने वाली आर्थिक राहत पर कोई कुछ नहीं बोलता। आम आदमी पार्टी वो ही घोषण और वादा लोगों से कर रही है जो संभव है और जिसे पार्टी सरकार में आने पर करके दिखा सकती है।

सवाल- ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से तीन बार से भाजपा जीतती रही है। आपका मुकाबला हैट्रिक होल्डर से होगा।

जवाब- 15 सालों में ऋषिकेश विकास के हर पायदान पर पिछड़ गया। 15 साल में एक पार्किंग भी नहीं बन सकी। शिक्षा, चिकित्ससा, और मूलभूत सुविधाओं का बुरा हाल है। ऋषिकेश स्थान का माइलेज मुनिकीरेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम को मिल रहा है। ऐसा सिर्फ इसलिए कि यहां राजनीतिक वकालत नहीं हुई। इस बात को लोग अच्छे से समझ चुके हैं और बदलाव चाहते हैं।

सवाल- संगठन की स्थिति क्या है।

जवाब- प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का फोकस संगठन पर रहा है। संगठन पार्टी को आगे बढ़ा रहा है। पार्टी के आला नेता लगातार समीक्षा कर रहे हैं। हर समीक्षा में बेहतर स्थिति मिल रही है।

सवाल- उत्तराखंड में आप के पहले चुनाव को लेकर क्या उम्मीद है।
जवाब- लोगों के रिस्पांस ने आम आदमी पार्टी को आगे कर दिया है। देखते रहिए आम आदमी पार्टी 2022 के चुनाव में तमाम समीकरणों को बदलकर आगे आएगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *