राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस को बदनाम करने का प्रयास कर रही कांग्रेस

राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस को बदनाम करने का प्रयास कर रही कांग्रेस
Spread the love

देहरादून। हताश और निराश कांग्रेस अब दुष्प्रचार का सहारा लेकर राष्ट्रवादी संगठन के स्वयंसेवकों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

ये कहना है भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान का। जारी बयान में उन्होंने कहा कि सोसल मीडिया के जरिए संघ के स्वयंसेवकों के खिलाफ आधारहीन और बिना तथ्यों के अनर्गल आरोप पोस्ट किये जा रहे है। आरोप लगाया कि इसके पीछे कांग्रेस है।

भाजपा के मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा कि कांग्रेस का यह चरित्र लम्बे समय से देखने को मिल रहा है। कांग्रेस अब पूरी तरह से नकारात्मक हो चुकी है। इसका खामियाजा उसे हर स्तर पर भुगतना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि राष्ट्र हित और समाज के हर वर्ग की सेवा कार्यो के लिए जुटे संघ के मनोबल को तोड़ने की जो साजिश कांग्रेस रच रही है।

कहा कि कांग्रेस को इसका कोई लाभ नही होने वाला है। चौहान ने कहा की नफरत के खिलाफ देश जोड़ों यात्रा का आडंबर रचने वाली कांग्रेस की कलई भी सबके सामने आ गयी है। एक गैर राजनैतिक राष्ट्रवादी संगठन पर जिस तरह से साजिशन एक के बाद एक हमले सामने आ रहे है उससे कांग्रेस की हक़ीक़त सामने आ गयी है।

उन्होंने कहा कि संघ सेवा कार्यो की बदौलत विस्तार कर रहा है, जबकि अवसरवादी और देश विरोधी विचारों वाले संगठन आज नेपथ्य की ओर है। साजिस के हथकंडो से कोई तत्कालिक लाभ ले सकता है लेकिन वह रास्ता दूर नही जाता। उन्होंने कांग्रेस को सद्बुद्धि की कामना की। उन्होंने कहा की इस तरह दुष्प्रचार करने वाले लोगों की पड़ताल कर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए ।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *