उत्तराखंड को लेकर बड़ा निर्णय ले सकता है भाजपा हाईकमान

उत्तराखंड को लेकर बड़ा निर्णय ले सकता है भाजपा हाईकमान
Spread the love

दो-तीन मंत्रियों की हो सकती है कैबिनेट से छुट्टी

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। उत्तराखंड को लेकर भाजपा हाईकमान कुछ बड़ा करने के मूड़ में है। माना जा रहा है कि धामी कैबिनेट से दो-तीन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य विकल्प पर भी मंथन चल रहा है।

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की लूट और तमाम इत्तर मामलों के बारे में देख सुनकर भाजपा हाईकमान हतप्रभ है। राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे भरोसे का जनता में खास असर देखने को नहीं मिल रहा है।

तमाम उपक्रम के बावजूद लोग विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर पार्टी को कोस रहे हैं। इन नियुक्तियों को नियमानुसार बताने की बात लोगों के दिलों में खंजर की तरह चुभ रही है। 

उत्तराखंड के बारे में तमाम स्तर से जुटाए गए फीडबैक के विश्लेषण से जो बातें उभरकर आ रही हैं उसने पार्टी के नेताओं के कान खड़े कर दिए हैं। ऐसे में अब भाजपा हाईकमान उत्तराखंड के बारे में कुछ बड़ा करने की सोच रहा है। माना जा रहा है कि धामी कैबिनेट से दो-तीन मंत्रियों की छुट्टी की जा सकती है।

ऐसे मंत्रियों के नामों की पब्लिक डोमेन में खूब चर्चा हो रही है। ये नाम आम लोगों तक भी अच्छे से पहुंच गए हैं। यहां तक कि भाजपा कार्यकर्ता भी अब बदनामी झेलने के कतई मूड़ में नहीं है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनता का भरोसा जीतने के लिए ऐसे मंत्रियों से निजात पाना चाहते हैं।

इसके अलावा हाईकमान में अन्य विकल्पों पर भी मंथन चल रहा है। अन्य विकल्प चौंकाने वाला हो सकता है। वैसे भी मोदी और शाह की जोड़ी राजनीतिक में चौंकाने वाले फैसले के लिए जानी जाती है। भाजपा शासित तमाम राज्यों में पार्टी नए-नए प्रयोग कर चुकी है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *