कब आ रही दायित्वों की दूसरी सूची, जानिए विस्तार से

तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व मिलने की दूसरी सूची कब तक आ सकती है ? सूचियों का क्रम कहां तक हो सकता है।आखिर इसको लेकर क्या है पार्टी की स्ट्रेटजी।
भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताआंे का सरकार में दायित्व पाने का इंतजार गत सप्ताह समाप्त हुआ। सीएम के विदेश दौरे के वक्त 10 कार्यकर्ताओं को दायित्व मिल गए। दायित्व पाने की लाइन में सौ से अधिक कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। यानि अभी भी 90 कार्यकर्ताओं को इंतजार है।
हां, अब इंतजार धुकधुक्की में बदलने लगा है। आज-कल आज-कल का दौर फिर से शुरू हो गया है। बिना दायित्व मिले चर्चा के आधार पर बधाइयों का दौर फिर से शुरू हो गया है। पहली सूची में भी कुछ नामों की चर्चा थी। मगर, सूची 10 से आगे नहीं बढ़ सकी।
इंतजार भाजपा के विधायकों को भी है। कैबिनेट में 33 प्रतिशत पद रिक्त हैं। कैबिनेट में कुछ पद रिक्त रखने का उत्तराखंड में पंरपरा बन गई है। बहरहाल, कैबिनेट के खाली पद कब भरे जाएंगे अभी सिर्फ चर्चाएं भर हो रही हैं। हां, सोशल इंजीनियरिंग मीडिया के एक वर्ग में प्लॉट की जाने लगी है। इसे बिहार इफेक्ट कहा जा सकता है।
बहरहाल, ऐसे में और कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व कब मिलेंगे इसके बारे में इतना यकीन के साथ कहा जा सकता है कि पहली सूची के बाद दूसरी सूची के जारी होने में वक्त लगेगा। कितना लगेगा ये पिछले अनुभवों से स्टमेट किया जा सकता है।
श्रृाद्ध पक्ष के तुरंत बाद के चांस बहुत कम हैं। इसमें हरी झंडी के नाम पर वक्त लग सकता है। हां, दूसरी सूची पहली सूची से कुछ लंबी हो सकती है। इतनी लंबी भी नहीं होगी कि तीसरी सूची की गुंजाइश समाप्त हो जाए।