भाजपा दायित्वधारियों की पहली सूची में गायब दिखा नारी शक्ति वंदन

भाजपा दायित्वधारियों की पहली सूची में गायब दिखा नारी शक्ति वंदन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। भाजपा सरकार की पहली दायित्वधारियों की सूची में नारी शक्ति वंदन सिरे से गायब दिखा। 10 नामों की जारी सूची में सिर्फ एक महिला का नाम है। इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं।

देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बूते 2017 में लगातार दूसरी बार राज्य में सत्तारूढ़ हुई भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व देने में डेढ़ साल लगा दिए। कई बार की घोषणा और आज-कल, आज-कल करते हुए बुधवार देर शाम 10 कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व से नवाजा गया।

इसमें नारी शक्ति वंदन प्रभावी नहीं दिखा। मात्र एक महिला को ही पहली सूची में स्थान मिल सका। यानि 10 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिला। उत्तराखंड में विधायकी के टिकट के मामले में भी यही प्रतिशत रहता है।

बहरहाल, नारी शक्ति वंदन के हिसाब से कम से कम तीन महिलाओं को पहली सूची में स्थान मिलना चाहिए था। मगर, ऐसा नहीं हुआ।हालांकि इस सूची का संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम से कोई लेना देना नहीं है।उक्त अधिनियम सिर्फ लोकसभा और राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *