भाजपा देहरादून महानगर इकाई ने मनाया सीएम धामी का जन्म दिन

भाजपा देहरादून महानगर इकाई ने मनाया सीएम धामी का जन्म दिन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। भाजपा की देहरादून महानगर इकाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर आचार्य के मंत्रों के के उच्चारण के शुभकामनाएं कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शनिवार को महानगर इकाई के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को का पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके नेतृत्व में राज्य की बेहतरी के लिए हो रहे कार्यों की सराहना की गई।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को समान नागरिकता कानून के लिए अग्रिम बधाई दी और कहा कि हमारा प्रदेश यह कानून लाने में प्रथम राज्य होगा आपके द्वारा जितने भी कार्य किया जा रहे हैं वह सभी कार्य जनता को समर्पित कार्य हैं आपके नेतृत्व में आज उत्तराखंड प्रदेश नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की समस्त जनता को अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं का धन्यवाद किया और साथ ही कहा आप सब कार्यकर्ताओं के द्वारा आज इतने कार्यक्रम किए गए जिससे आप सब लोगों ने मेरा दिल जीत लिया आप सबके द्वारा किए गए कार्यों से मुझे उत्साह और नई चेतना मिली आज इतने कार्यक्रम थे कि मैं आप सबको पूरे प्रदेश की जनता को दिल की गहराई से धन्यवाद करता हूं। मैं उत्तराखंड की समस्त जनता को कोटि-कोटि नमन करता हूं।

2024 चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को फिर से केंद्र की सत्ता में लाना है। कहा कि देश ने देखा कि जी 20 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के देशों ने प्रतिभा किया। जी 20 के माध्यम से विश्व में भारत की एक कीर्ति स्थापित हुई है।

नागरिकता संहिता कानून पर कमेटी के द्वारा बहुत काम कर चुकी है हम जल्द ही इस कानून को लाने वाले हैं और यह उत्तराखंड राज्य पहला राज्य बनेगा। हमारी सरकार के द्वारा प्रदेश में निवेशकों को बढ़ाने के लिए बैठक की है ताकि आने वाले समय में उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी महानगर के महापौर सुनील उनियाल गामा राजपुर विधानसभा के विधायक खजानदास धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली कैंट विधानसभा से विधायक श्रीमती सविता कपूर प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी पुष्कर सिंह कला अनिल गोयल आप सभी ने माननीय मुख्यमंत्री जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों संतोष सेमवाल बबीता सहोत्रा मंच संचालन महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी संकेत नौटियाल देवेंद्र पाल मोंटी राजेश कंबोज महानगर कोष अध्यक्ष मोहित शर्मा कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी प्रदीप कुमार अक्षत जैन राजेश बडोनी आशीष शर्मा विपिन खंडूरी शाकूल उनियाल रंजीत सेमवाल सूरज मोतीराम आदि पदाधिकारी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *