दो दर्जन भाजपाइयों को जल्द मिल सकते हैं दायित्व

दो दर्जन भाजपाइयों को जल्द मिल सकते हैं दायित्व
Spread the love

कैबिनेट के तीन पदों पर ताजपोशी में लग सकता है वक्त

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। करीब दो दर्जन वरिष्ठ भाजपाइयों को जल्द ही धामी सरकार में दायित्वों से नवाजा जा सकता है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए नेताओं ने सरकार बनते ही जोर लगाना शुरू कर दिया था।

2017-22 के भाजपा शासनकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व समय से नहीं मिले थे। जब मिले तो उसके बाद सीएम अदला-बदली की भेंट चढ़ गए। हालांकि इसका चुनाव पर भाजपा की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा।

बहरहाल, धामी सरकार में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को समय से दायित्व सौंपने की बात हो रही है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर कवायद चल रही है। अभी तक करीब दो दर्जन को दायित्व देने की बात सामने आ रही है।

इसके लिए नेताओं ने जोर लगाना भी शुरू कर दिया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में दायित्व पाने से विभिन्न वजहों से रह गए नेता इस बार नई इनर्जी के साथ जोर लगा रहे हैं। कुछ को आश्वासन भी मिल चुका है। विधानसभा चुनाव में बगावती तेवर न दिखाने वालों को प्राथमिकता मिल सकती है।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट में खाली तीन पदों पर विधायकों की ताजपोशी से पहले भाजपा संगठन से जुड़े लोगों की सरकार में ताजपोशी पर जोर दिया जा रहा है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *