भाजपा के अधिकांश विधायकों की परफारमेंस पर सवाल
सर्वे में हो रहे खुलासे, जनता ही नहीं अपने भी नाराज
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। 2027 के चुनाव के मददेनजर किए जा रहे सर्वे मंे भाजपा के अधिकांश विधायकों के परफारमेंस पर सवाल उठ उठ रहे हैं। विधायकों से जनता ही नहीं अपने भी नाराज दिख रहे हैं।
जनता के बीच माहौल को परखने के लिए राजनीतिक दल चुनाव से पहले एजंेसियों से सर्वे कराते रहे हैं। सर्वे बायस न हों तो इससे राजनीतिक दलों को प्रत्याशी तय करने में काफी मदद मिलती है। इन दिनों उत्तराखंड में एक सर्वे खूब चर्चा में है।
ये सर्वे वास्तव में हुआ भी है या नहीं इसकी पुष्टि तो नहीं हुई। मगर, भाजपा के भीतर चर्चाएं खूब हो रही हैं। बताया जा रहा है कि सर्वे की रिपोर्ट में भाजपा के करीब दो दर्जन विधायकों की परफारमेंस को औसत से कम आंका गया है। इसमें कामकाज से लेकर क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीरता पर सवाल हैं।
सर्वे में खुलासा हुआ है कि एक दर्जन विधायकों से जनता ही नहीं पार्टी के कार्यकर्ता भी नाराज हैं। पार्टी के भीतर भी ऐसी तमाम चर्चाएं आम हैं। इस कथित सर्वे से इत्तर देखें तो वास्तव में भाजपा के कुछ विधायकों का परफारमेंस औसत से बेहद कम है। यही नहीं कई विधायकों के कामकाज, व्यवहार को लेकर जनता में नाराजगी है। ऐसे कई विधायकों से पार्टी के कार्यकर्ता भी नाराज बताए जा रहे हैं।
इसमें कुछ मंत्री भी शामिल हैं। निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई क्षेत्रों में जो कुछ राजनीतिक तौर पर हुआ है उससे भी विधायकों को लेकर खासी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि इस बात को भाजपा संगठन भी अच्छे से समझ चुका है।
विधायकों से होते हुए जनता की नाराजगी राज्य सरकार और भाजपा तक पहुंचती दिख रही है। राज्य सरकार के कामकाज को लेकर आए दिन भाजपा के ही दिग्गज नेता इशारों ही इशारों की सवाल खड़े करते रहे हैं।
