जूनियर हाई स्कूल बिजनी बड़ी में तिरंगा रैली

जूनियर हाई स्कूल बिजनी बड़ी में तिरंगा रैली
Spread the love

यमकेश्वर। ब्लॉक के गवर्नमेंट जूनियर हाई स्कूल बिजनी बड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली। इसमें ग्रामीणों ने भी शिरकत की।

शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी ग्राम उदय सिंह के नेतृत्व में स्कूल प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा देशवाल की पहल पर आयोजित तिरंगा रैली में शिरकत की। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका ने “हर घर तिरंगा“ कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

सहायक अध्यापक जेपी कुकरेती द्वारा राष्ट्रीय ध्वज संहिता पर विस्तार से सदन के सम्मुख बात रखी गयी। दिवस के प्रथम सत्र में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में “तिरंगा-रैली“ तथा 76 वें स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन हेतु रूपरेखा भी तैयार की गई।

बैठक में विद्यालय के भौतिक पक्ष और अकादमिक पक्ष पर भी विस्तार से चर्चा की गई। माननीय मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के क्रियान्वयन, एम०डी०एम० में पोषाहार वितरण तथा आज उपलब्ध कराए जा रहे विशिष्ट भोज की भी उपस्थित सदस्यों द्वारा समीक्षा की गई। आज विशिष्ट भोज के तहत बच्चों को दैनिक एम०डी०एम० के अलावा खीर, मिठाई और छोले प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा देशवाल द्वारा अपने स्तर से उपलब्ध कराए गए।

विद्यालय के अकादमिक पक्ष पर चर्चा करते हुए बच्चों की शैक्षिक संप्राप्ति स्तर के साथ- साथ,निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता तथा पुस्तकालय में पुस्तकों की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई। ग्राम प्रधान श्री उदय सिंह जी द्वारा उपस्थित सभी लोगों से गांव से विद्यालय तक पहुंचने वाले दोनों ओर के रास्तों को साफ स्वच्छ बनाने का अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर उपप्रधान श्री बलवंत सिंह जी, एसएमसी अध्यक्ष जसवेन्द्र सिंह जी द्वारा भी अपने वक्तव्य रखे गए। बैठक समाप्ति पश्चात ग्राम प्रधान जी के नेतृत्व में उपस्थित जनसमूह और बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली का प्रारंभ जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण से करते हुए पूरे सेवित क्षेत्र में “हर-घर तिरंगा“ कार्यक्रम के तहत तिरंगा झंडा वितरित करते हुए पंचायत भवन में जाकर समाप्त की गई।

तिरंगा रैली के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा अपने अपने घरों में बच्चों का उल्लास के साथ स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम में ग्राम सभा प्रधान उदय सिंह जी, बलवंत सिंह जी, एसएमसी अध्यक्ष जसवेन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह जी, श्रीमती राखी देवी श्रीमती लक्ष्मी देवी श्रीमती सुनीता देवी श्रीमती समना देवी श्रीमती सुनीता देवी श्रीमती अंजली देवी श्री विद्या दत्त श्री मंगल सिंह जी के साथ-साथ समस्त अभिभावक तथा अन्य नागरिक उपस्थित थे। विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा देशवाल, सहायक अध्यापक जे०पी० कुकरेती, श्रीमती सुनीता बहुगुणा तथा भोजन माता श्रीमती गुड्डी देवी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन तथा तिरंगा रैली का क्रियान्वयन सहायक अध्यापक जेपी कुकरेती जी द्वारा किया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *