राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को चाहिए रिटायरमेंट

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को चाहिए रिटायरमेंट
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को रिटायरमेंट चाहिए। उन्होंने अपनी इस दिली इच्छा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करा दिया है। माना जा रहा है कि इस पर 2024 के आलोक में जल्द निर्णय भी हो सकता है।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी 2019 में 75 साल की आयु पूरी कर चुके थे। लिहाजा उन्होंने पार्टी की तब की तय व्यवस्था के मुताबिक लोक सभा चुनाव लड़ने से अपना नाम वापस ले लिया। पार्टी ने उनके निर्णय का सम्मान करते हुए अजय भटट को नैनीताल से चुनाव लड़ाया और कोश्यारी की ताजपोशी 2019 में महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर की।

इस तरह से वो 2024 तक इस पद पर रह सकते हैं। मगर, उन्होंने सोशल मीडिया में रिटायरमेंट की इच्छा जाहिर की है। उनके मुताबित उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी अपनी मंशा को पहुंचा दिया है। उनका कहना है कि वो शेष जीवन लिखने, पढ़ने और अन्य सामाजिक गतिविधियों को देना चाहते हैं।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की इस सीधी-साधी इच्छा को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ कोश्यारी रिटर्न तो कोई कुछ और अनुमान लगा रहा है। कोश्यारी की उम्र और भाजपा के नए राजनीतिक मिजाज को देखते हुए कयासों का खास आधार दिखता नहीं है।

भाजपा की रीति और नीति में तपे नेता राजनीति की अलग राह बनाने से परहेज करते रहे हैं। तमाम दिग्गज नेता एक उम्र के बाद राजनीति के नेपथ्य में देखे जा सकते हैं। कभी कभार बुके के साथ युवा नेता उनका आशीर्वाद लेते जरूर देखे जामे हैं। अब भाजपा में आंतरिक खूरपेच की भी बहुत ज्यादा संभावनाएं नहीं रह गई हैं।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *