श्री बदरीनाथ धाम को लेकर तीर्थ पुरोहितों की सीएम से वार्ता आज
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। श्री बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान से प्रभावित हो रहे तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय से वार्ता का न्योता मिला है। वार्ता आज दोपहर को होगी।
उल्लेखनीय है कि चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत ने बगैर लोगों की सहमति के बदरी पुरी में मास्टर प्लान के नाम पर लोगों के घरों को तोड़ने पर कड़ी आपत्ति की थी।
पूर्व सूचना आयुक्त एवं हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट राजेंद्र कोटियाल के नेतृत्व में महापंचायत ने इसके कानूनी पक्षों को अधिकारियों के सम्मुख रखा था। साथ ही जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों की भूमिका और रवैए को लेकर चिंता व्यक्त की थी।
बहरहाल, मुख्यमंत्री कार्यालय ने महापंचायत को वार्ता का न्योता दिया है। वार्ता आज दोपहर को होगी। एडवोकेट राजेंद्र कोटियाल ने इसकी पुष्टि की। बताया कि शासन ने इसका संज्ञान लिया है। ये अच्छी बात है। तीर्थ पुरोहित शासन के सम्मुख अपनी पीड़ा रखेंगे।