ऑटो चालक ने विदेशी पर्यटक का बैग लौटाकर कायम की ईमानदारी की मिसाल

ऑटो चालक ने विदेशी पर्यटक का बैग लौटाकर कायम की ईमानदारी की मिसाल

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। ऑटो में छूटे अमेरिकी पर्यटक का बैग लौटाकर चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। पर्यटक ने ऑटो चालक और होटल प्रबंधन की सराहना की।

मिली जानकारी के मुताबिक आध्यात्मिक यात्रा पर ऋषिकेश पहुंची जॉयस यहां द ग्रेट गंगा होटल में ठहरी है। मंगलवार को को जॉयस मंदिर दर्शन के लिए गई। लौटते वक्त उनका नगदी और पास्टपोर्ट वाला बैग ऑटो में छूट गया। कुछ देर बाद ऑटो चालक गोपाल कुमार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल द ग्रेट गंगा होटल प्रबंधन से संपर्क साधा।

कुछ ही देर ही ऑटो चालक ने अमेरिकी पर्यटक का बैग होटल प्रबंधन को सौंपकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। होटल प्रबंधन ने ऑटो चालक की सराहना करते हुए सम्मानित किया। अमेरिकी पर्यटक ने भी ऑटो चालक की सराहना की।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *