अगस्त्यमुनि। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, अगस्त्यमुनि की रेडक्रास यूनिट द्वारा जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के सहयोग से विश्व क्षय रोग दिवस पर क्षय रोग उन्मूलन जागरूकता गोष्ठी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
मंगलवार नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जरूरी है कि आम जन को इसके बारे में जागरूक किया जाए।
विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएमओ डा. सीमा टेक चंदानी ने कार्यक्रम का महत्त्व बताया । विशेषज्ञ चिकित्सक जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुणाल चौधरी ने क्षय रोग की भ्रांतियां, रोकथाम एवं इलाज के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। डॉ.चेतन अग्रवाल एवं डॉ. अंकित बगवाड़ी ने भी क्षय रोग उन्मूलन के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की।
कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. कैलाश चंद्र दुदपुरी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन रेडक्रास यूनिट की सह नोडल अधिकारी डॉ. ममता थपलियाल के द्वारा किया गया।
इस दौरान रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने 10 यूनिट रक्त दान किया, साथ ही ब्लडप्रेशर, रक्त जांच एवं एक्सरे भी किए गए। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, कर्मचारियों सहित, वरिष्ठ पत्रकार अनुसूया प्रसाद मलासी, हिमांशु भट्ट,डॉ. तनुजा मौर्य, डॉ. विष्णु कुमार शर्मा, डॉ. के.पी. चमोली, डॉ. सुधीर पेटवाल, डॉ. दीप्ति राणा,डॉ. शशिबाला रावत, डॉ. मनीषा सती एवं अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।