मेयर अनिता ममगाईं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट से की शिष्टाचार भेंट

मेयर अनिता ममगाईं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट से की शिष्टाचार भेंट
Spread the love

देहरादून। ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पवित्र गंगाजलि भेंट की। इस मौके पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट की गंगा आरती में शामिल होने का न्योता दिया।

भाजपा मुख्यालय में नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भटट से मुलाकात कर मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। पुष्प गुच्छ एवं गंगाजली भेंटकर महापौर ने उनका अभिनंदन किया। मेयर ने उन्हें देवभूमि ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध संगीतमय आरती में सम्मलित होने का निमंत्रण दिया।

जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकरते हुए कहा कि उनकी ऋषिकेश से तमाम छोटी बड़ी यादें जुड़ी हैं। समय मिलते ही वह देवभूमि का दौरा कर गंगा आरती में शिरकत के साथ देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *