महापौर अनिता ममगाईं ने लोगों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

महापौर अनिता ममगाईं ने लोगों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
Spread the love

शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। सुख-दूख में महेशा जनता के साथ खड़ी रहने वाली नगर निगम ऋषिकेश की महापौर श्रीमती अनिता ममगाईं ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की।

रविवार को छोटी दीपावली पर महापौर श्रीमती अनिता ममगाईं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारियों और आम लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देने बाजार में उतरी। उन्होंने एक-एक दुकान पर पहुंचकर व्यापारियां और खरीददारी करने के लिए आए लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई दी।

उन्होंने खुशियों के पर्व पर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। लोगों को महापौर का ये अंदाज अच्छा लगा और उन्होंने बधाई स्वीकारते हुए महापौर को भी दीपावली की खूब शुभकामनाएं मिली। इस दौरान महापौर ने सभी से पर्व पर शहर को स्वच्छ रखने की भी अपील की।

महापौर श्रीमती अनिता ममगाईं ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है। यह पर्व हमें संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। उन्होंने शहरवासियों से दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाने का आह्वान किया।

कहा कि हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दुःखी तथा जरूरतमंद हों, क्योंकि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। इस दौरान विनोद शर्मा, रीना शर्मा,चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, अनीता रैना,विजय बडोनी, मनीष बनवाल, प्रमोद शर्मा,कमला गुंसोला, विवेक गोस्वामी,अजय कालड़ा, रमेश अरोड़ा, राजकुमारी जुगलान, रोमा सहगल,रेखा सजवान, नेहा नेगी , कुलदीप टंडन आदि मौजूद रहें।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *