… और छा गए कांग्रेस विधायक करण माहरा

पौड़ी। रानीखेत से कांग्रेस के विधायक करण माहरा राज्य के सरकारी/शिक्षक कर्मचारियों के बीच छा गए। हर मुंह से उनकी सराहना हो रही है। दरअसल, उन्होंने उस मांग को आवाज दी है जिससे अक्सर नेता कतराते रहे हैं।
दरअसल, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में 2004 के बाद सरकारी सेवा में आए शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने एनपीएस की कमियों को शानदार तरीके से सदन के सम्मुख रखा।
सरकार इसको लेकर तमाम सवाल उठाए। इस पर समय-समय पर सरकार के स्तर से सामने आई बातों का जिक्र किया। इस मामले को केंद्र से संबंधि बताने का जोरदार विरोध किया। यही नहीं उन्होंने सांसद/विधायकों को मिलने वाली पेंशन पर ये कहकर सवाल उठाया कि जब पांच साल सांसद/विधायक रहने पर पेंशन मिल सकती है तो 30-3 साल सेवा करने वालों को क्यों नहीं।
कांग्रेस विधायक करण माहरा के इस सवाल पर सरकार का जवाब परंपरागत ही आया। बहरहाल, इस मुददे की विधान सभा में हुई जोरदार पैरवी से विधायक माहरा सरकारी कर्मचारियों के बीच छा गए हैं। हर मुंह से उनकी तारीफ हो रही है।
यही नहीं सोशल मीडिया में भी वो छाए हुए हैं। पुरानी पेंशन बहाली की मांग में लीड कर रहे शिक्षक/कर्मचारियों के तमाम संगठनों में भी करण माहरा छाए हुए हैं।