एम्स की महिला चिकित्सक के साथ ऑपरेशन थिएटर में छेड़छाड़
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। आखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान, एम्स की एक महिला चिकित्सक के साथ नर्सिंग ऑफिसर द्वारा ऑपरेशन थिएटर में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक एम्स के सर्जरी विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक के साथ सोमवार को ऑपरेशन थिएटर मंे डयूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि महिला चिकित्सक ने इसका प्रतिकार किया तो नर्सिंग ऑफिसर उस पर चिल्लाया।
बहरहाल, इसकी जानकारी लगते ही एम्स में तैनात तमाम चिकित्सक एम्स प्रशासन के पास पहंुचे और महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना पर रोष प्रकट किया। जानकारी के मुताबिक महिला चिकित्सक द्वारा इसकी लिखित शिकायत एम्स प्रशासन से कर चुकी है।
इस पर एम्स की विशाखा समिति की बैठक बुलाई गई है। इस मामले में अभी तक एम्स प्रशासन के स्तर से उठाए गए किसी भी कदम की जानकारी नहीं मिल सकी है।

