मुनिकीरेती में महिलाओं ने फूंका आबकारी आयुक्त का पुतला

सरकार के खिलाफ नारेबाजी, राज्य को नशे से बरबाद करने का आरोप


तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। खारास्रोत शराब के ठेके को बंद करने की मांग को लेकर चले रहे आंदोलन को प्रायोजित कहने से भड़की महिलाओं ने आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल का पुतला फूंका। इस दौरान आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राज्य को नशे में डूबो रही है।

देवभूमि नशामुक्त संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले खारास्रोत शराब के ठेके को बंद करने की मांग को लेकर रविवार को भी आमरण अनशन, क्रमिक अनशन और धरना जारी रहा। विकास चंद्र रयाल और दिनेश चंद्र मास्टर का आमरण अनशन जारी रहा। बहरहाल, इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार को जमकर कोसा। कहा कि अभी साबित हो गया है कि शराब के ठेके के साथ-साथ जमीन का भी खेल किया गया है। बावजूद प्रशासन जिम्मेदार के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहा है।

इस मौके पर महिला वक्ताओं ने आबकारी आयुक्त द्वारा आंदोलन को प्रायोजित कहने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की। कहा कि देवभूमि में शराब के खिलाफ आवाज उठाने से सरकार और आबकारी विभाग बौखाला गया है। कहा कि आंदोलन को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगे।

इसके बाद महिलाओं ने शराब के ठेके के पास स्थित डायवर्जन पर आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल का पुतला फूंका। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस मौके पर हिमांशु बिजल्वाण, सरदार सिंह पुंडीर, संजय सिल्सवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, हिमांशु रावत, लक्ष्मी बुड़ाकोटी, अनिता कोटियाल, संगीता रतूड़ी, राजुल देवी, स्वाति रावत, लक्ष्मी जखमोला, अर्जुन सिंह राणा, पूर्णानंद जोषी, चंदन सिंह कैंतुरा, महिपाल सिंह बिष्ट, सविता, कविता, विनीता, कंचन रावत, नीलम सजवाण, रोशनी नौटियाल, सावित्री चौहान, लक्ष्मी कठैत, कमला गैरोला, बबीता देवी, संदीप भंडारी, सुशीला डोभाल, आशीष राणा, सुशील कोठारी, सुनील पंचभैया, दलीप नेगी, जगवीर सिंह नेगी, गंभीर सिंह धमांदा, राहुल सिंह, रीना रांगड़, कलावती खंडूड़ी, पूनम, राजवीर भंडारी, नयन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *