एडी एसपी खाली ने किया जीजीआईसी ऋषिकेश का औचक निरीक्षण

एडी एसपी खाली ने किया जीजीआईसी ऋषिकेश का औचक निरीक्षण

ऋषिकेश। मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने राजकीय बालिका इंटर कालेज,ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रखरखाव से संबंधित निर्देश दिए।

मंगलवार को अपर निदेशक एसपी खाली राजकीय बालिका इंटर कालेज, ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। अभिलेखों के बेहतर रखरखाव हेतु निर्देशित किया। साथ ही विभागीय स्तर से मांगी जाने वाली जानकारियों को समय से उपलब्ध कराने को कहा।

स्कूल परिसर में हुए सुधार पर अपर निदेशक ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही और बेहतरी के लिए प्रिंसिपल दीना राणा की हौसलाफजाई की। इस मौके पर प्रिंसिपल दीना राणा ने शैक्षणिक, भौतिक स्तर पर सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

इसके बाद अपर निदेशक खाली ने देहरादून रोड स्थित राजकीय प्राथमिक और जूनियर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्हें व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिली।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *