अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट को शिक्षक/कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
तीर्थ चेतना न्यूज
पौड़ी। मंडलीय अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट को स्थानांतरण पर अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर मंडल के एडी माध्यमिक के पद पर रहते हुए उनके स्तर से किए गए कार्यों की सराहना की गई।
उल्लेखनीय है कि मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट का स्थानांतरण इसी पद पर स्कूली शिक्षा के मुख्यालय में हुआ है। बिष्ट इस पद पर करीब छह साल रहे। उन्हें त्वरित निर्णय और काम करने के दो टूक अंदाज के लिए याद किए जाएंगे।
गुरूवार को उन्हें शिक्षक कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उनके कार्यों को याद किया गया। शिक्षक/कर्मचारी वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों से जुड़े मामलों का बेहतर तरीके से निस्तारण किया। कार्यां को गति देने के लिए कार्यालय के सिस्टम को बेहतर किया।
इस मौके पर बिष्ट ने कहा कि उन्हें अच्छी टीम मिली। हर काम को टीम वर्क की तरह किया। अच्छे से अच्छा करने का प्रयास किया गया। आगे कार्य को बेहतर करने के प्रयास होते रहेंगे। उन्होंने सभी का धन्यवाद आभार प्रकट किया। संचालन जयदीप सिंह रावत ने किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राज कुमार पौरी, एडी बेसिक वीरेंद्र रावत, डीईओ बेसिक रामेंद्र कुशवाह, जगमोहन रावत, सीतराम पोखरियाल, बलराम गुसाईं, नरेश भटट, शंकर भटट, जयदीप रावत, मनोज जुगराण, महेश गिरी, सतेंद्र भंडारी, मनवीर रावत, पूरण सिंह रावत, मनोज काला, भवान सिंह नेगी, संग्राम सिंह नेगी, केशर असवाल, गरिमा व्यास, सोनाली नौटियाल, मनमोहन भारद्वाज, सुषमा, डा. कमलेश मिश्रा आदि मौजूद थे।


