चंपावत में कार खाई में गिरी, पांच की मौत
तीर्थ चेतना न्यूज
चंपावत। जिले के लोहाघाट क्षेत्र में एक बार के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग बारात से लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट क्षेत्र से चंपावत के पाटी आई बरातियों की कार देर गुरूवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार बारात से वापस लौट रही थी।
हादसे में मां बेटा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया है। मृतकों का ब्योरा जूटाया जा रहा है।
