चंपावत। उत्तराखंड की राजनीति में आम आदमी पार्टी लोगों के सम्मुख नया विकल्प रखेगी। इस दिशा में हो रहे प्रयासों को जनता का खूब समर्थन मिल रहा है।
ये कहना आम आदमी पार्टी की विधानसभा प्रभारी सुश्री संगीता शर्मा का। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी के कार्यकर्ता संगठन विस्तार को लेकर जनसम्पर्क कर रहे हैं।
दावा किया कि जनता से भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य के लोगों को नया विकल्प देगी। बताया कि हाल ही में प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया जी के चम्पावत के दौरे के बाद चम्पावत के कार्यकर्ताओं में जनसम्पर्क और संगठन विस्तार को लेकर तेजी आई है।
शुक्रवार को विधानसभा प्रभारी सुश्री संगीता शर्मा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता बसन्त पुनेठा , बी.सी. पाण्डेय , और अमित मिश्रा के साथ बनबसा के फागपुर क्षेत्र में जनसम्पर्क किया । फागपुर में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यावसायियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
विधानसभा प्रभारी संगीता शर्मा ने बताया कि विधानसभा में अलग अलग क्षेत्रों में सम्पर्क जारी है , चम्पावत के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता बनाने का काम तेजी से चल रहा है।