नैनीताल जिले में नौ पर्यटकों की दर्दनाक मौत

नैनीताल जिले में नौ पर्यटकों की दर्दनाक मौत
Spread the love

नैनीताल। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में नौ पर्यटकों की दर्दनाक मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि पर्यटकों का वाहन ढेला नदी के तेज बहाव की जद में आ गया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक पंजाब से आए पर्यटकों का वाहन शुक्रवार तड़के रामनगर से करीब 20 किमी. दूर ढेला नदी के उपर बने रपटे से गुजर रहा वाहन अचानक रपटे के तेज बहाव से ढेला नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार नौ लोगों की मौत की सूचना मिल रही है।

समाचार लिखे जाने तक आठ शव बरामद कर लिए गए हैं। वाहन में सवार एक लड़की गंभीर रूप से घायल है। उसका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की सदमे में है और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस प्रशासन पर्यटकों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *