शिक्षकों पर लगा 5400 ग्रेड पे का दोष

शिक्षकों पर लगा 5400 ग्रेड पे का दोष
Spread the love

न बोनस, न प्रमोशन और न ही राजपत्रित अधिकारी का पदनाम

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। सरकारी शिक्षकों पर 5400 ग्रेड पे का दोष लग गया है। एलटी 22 साल और प्रवक्ता 10 साल की सेवा होने पर उक्त दोष ऑटोमैटिक तरीके से लग जाता है।

जी हां, राज्य सरकार हर वर्ष दीवाली पर सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान करती है। इसमें ये शर्त अनिवार्य तौर पर होती है कि बोनस 48 ग्रेड पे तक ही मिलेगा। शिक्षकां के मामले में इसमें तमाम तकनीकी बातें जुड़ गई हैं।

दरअसल, स्कूली शिक्षा का प्राथमिक से लेकर प्रवक्ता तक सभी शिक्षक 4200-4800 ग्रेड पे के बीच होते हैं। एलटी शिक्षक 10 साल की सेवा पर 4800 और प्रवक्ता 10 साल की सेवा के बाद 5400 ग्रेड पे पर पहुंचता है। ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी प्रमोशन या अनुकंपा नहीं होती। ये संतोषजनक सेवा का परिणाम होती है।

एलटी शिक्षक 22 साल की सेवा पर 5400 ग्रेड पर पहुंचता है। इन 22 सालों में उसे एक भी प्रमोशन नहीं मिलता। हां, 5400 ग्रेड पे से उसे दीवाली के बोनस से बाहर कर दिया जाता है। प्रवक्ता पहले 10 साल में ही बाहर हो जाते हैं। खास बात ये है विभाग के ही प्रोजेक्ट में प्रतिनियुक्ति के वक्त विभाग एलटी 5400 ग्रेड वाले शिक्षक को समग्र शिक्षा के जिला और राज समन्वयक की दौड़ से इसलिए बाहर कर देता है कि उसका नियुक्ति का ग्रेड 4600 है।

यूटयूब चैनल वी एजुकेट के शिक्षक विनय रावत ने इस पूरे मामले को विस्तार से बताया है। उनका कहना है कि शिक्षक 5400 ग्रेड पे पर राजपत्रित पदनाम की मांग कर रहे हैं इस पर सरकार गौर नहीं कर रही है। इस तरह से कहा जा सकता है कि 5400 ग्रेड पे एक तरह से शिक्षकों के लिए दोष साबित हो रहा है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *