दिल्ली। देश की राजधानी में ठंड जानें लेने लगी है। अभी तक करीब पांच दर्जन लोग ठंड की भेंट चढ़ चुकी हैं। राजनीतिक ब्यवस्था है कि आरोप-प्रत्यारोप के खेल में उलझी हुई है।
प्रधानमंत्री, राश्ट्रपति, मुख्यमंत्री जैसे तमाम अतिजिम्मेदार पदों पर बैठे सख्शियतों वाली दिल्ली में ठंड से लोगों की हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक राजधानी में करीब पांच दर्जन मौतें हो चुकी हैं।
बावजूद केंद्र, दिल्ली राज्य और नगर निगम कोई भी इस पर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। अपनी कमियां छिपाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जांच के दावे हो रहे हैं। दिल्ली सरकार लगे हाथ अधिकारियों पर बस न चलने की बात कर रही है।