शिक्षा विभाग की चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संगठन की मंडलीय कार्यकारिणी का विस्तार

शिक्षा विभाग की चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संगठन की मंडलीय कार्यकारिणी का विस्तार
Spread the love

ऋषिकेश। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ- शिक्षा विभाग की मंडलीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मकान सिंह चौहान को संरक्षक और राघवानंद सती को मुख्य सलाहकार बनाया गया।

रविवार को जीजीआईसी, ऋषिकेश में मंडल अध्यक्ष प्रकाश स्वरूप तिवाड़ी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ- शिक्षा विभाग की मंडलीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें मकान सिंह चौहान को संरक्षक और और राघवानंद सती को मुख्य सलाहकार चुना गया।

इसके अलावा सुरेंद्र सिंह पंचोला को सलाहकार, चंद्रपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हेमा गुप्ता को संयुक्त मंत्री, बीएस कपरवाण को कोषाध्यक्ष, सुमन सती को संगठन मंत्री, सतेंद्र को प्रचार मंत्री, रामचंद्र सिंह नेगी को सर्वसम्मति से संप्रेक्षक बनाया गया।

इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश स्वरूप तिवाड़ी ने सभी का आभार प्रकट किया। साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने मंडल स्तर की मांगों के संबंध में भी विचार रखे। संचालन राघवानंद सती ने किया।

इस मौके पर जयकृत सिंह कठैत, दिनेश पंवार, मकान सिंह, सरिता पंवार, रजनी चमोली आदि ने विचार रखे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *