परमार्थ निकेतन गंगा तट बना 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का साक्षी
25 देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों ने किया प्रतिभाग
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। परमार्थ निकेेतन गंगा तट 11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का साक्षी बना। इसमें 25 से अधिक देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों ने प्रतिभाग किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास आयोजित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 11व वर्षगांठ की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। शनिवार को आज परमार्थ गंगा तट पर आज प्रातः बाँसुरी वादन के साथ पतंजलि योगसूत्र का पाठ, माननीय प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी का योग दिवस पर वीडियो संदेश, विगत वर्षों के प्रेरणादायक संदेश व योगगुरुओं के विचार, योग के विभिन्न स्वरूपों की झलकियाँ, योग की प्रस्तुति एवं पुनरावलोकन, विगत वर्षों के कार्यक्रमों की संक्षिप्त वीडियो क्लिप्स व योग पर आध्यात्मिक विचार का आदान प्रदान किया।
इस मौके पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि जब हम स्वयं का ध्यान रखते हैं, तब हम पृथ्वी का भी ध्यान रखना शुरू करते हैं। यही है भारतीय संस्कृति का दिव्य संदेश वसुधैव कुटुम्बकम् अर्थात् पूरी दुनिया एक परिवार है। योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक साधना है जो पूरे विश्व को भारत की एक अनमोल धरोहर भी है। ‘योग’ अर्थात जोड़ना जिसका तात्पर्य शरीर, मन और चेतना का एकता में विलय।
साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि योग दैनिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की एक दिव्य विधा है, जो कर्मों के निष्पादन में कुशलता प्रदान करता है। यह योग की वास्तविक सार्थकता का संदेश देता है। योग केवल शरीर को लचीलापन देने वाला व्यायाम नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की एक शैली है। यह मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करता है, जिससे व्यक्ति हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखता है। योग के अभ्यास से एकाग्रता, धैर्य और निर्णय क्षमता बढ़ती है, जिससे कर्म कुशलता से संपन्न होते हैं। यही योग की शक्ति है, बाहर की हलचल के बीच भीतर की शांति बनाए रखना ही योग है।
इस अवसर पर सुश्री मोनिका कैंपोस, पेरू, भरत मोरजे, लेसोथो, थाबांग लिनस खोलुमो, लेसोथो, सुश्री नलेली पेट्रीशिया खोलुमो, लेसोथो, सुश्री वेनेसा एड्रिएन एस्पिनोसा एग्विर्रे, मेक्सिको, श्री अबे नोरिआकी, जापान, फर्नांडो बुचेली वर्गास, इक्वाडोर, सुश्री एंगेलड्रॉड मुसिंगा, नामीबिया, सुश्री ललातियाना अकोश, सेशेल्स, श्रीमती फैंचेटे फारासोआ वोआहांगीनीरीना, सेशेल्स, सुश्री राकोटोसन ईपी मोरिन, सेशेल्स, महामहिम जुआन कार्लाेस रोजास, कोलंबिया, सायरियाक गनवाला, कांगो-ब्राजाविल, डॉ. सुरिंदर थापा, नेपाल, तरणाथ अधिकारी, नेपाल, रविंदर जंग थापा, नेपाल, सैतेनोव, कजाकिस्तान, खुर्शीदबेक सामिएव, उज्बेकिस्तान, सुश्री जैसियाटा एन्चामा एबेसो ओयाना, इक्वेटोरियल गिनी, लियोनार्डाे मोला लाबलाटा, इक्वेटोरियल गिनी, महामहिम सुश्री स्टेला एनकोमो, जिम्बाब्वे, पीटर होबवानी, जिम्बाब्वे, गिल्बर्ट शिमाने मंगोली, बोत्सवाना, सुश्री लुबना आसिफ, बोत्सवाना, डॉ. रॉबर्ट, ताइवान, सुश्री पैट्रिक, ताइवान, सुश्री क्रिस्टिना ब्राजेविक, लिथुआनिया, मिखाइल कास्को, बेलारूस, गैबरू टेकले, इथियोपिया, श्रीमती जोजो बिंटी, डी.आर. कांगो, श्रीमती म्विम्बू किमुवाइला जूली, डी.आर. कांगो, अलामाजानी बातुबोंडुओ जेरोम, डी.आर. कांगो, मैनुअल अलेजांद्रो अवांतेस रोसास, मेक्सिको, सुश्री लूज मारिया कोंत्रेरास हर्नांडेज, मेक्सिको, जर्मन जिमेनेज मोरालेस, मेक्सिको, अजय सिंह, भारतं आदि अन्य देशों के राजदूत, उच्चायुक्त, विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न विद्यालयों, संस्थाओं, संगठनों और महाविद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।
इस 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर, आइए हम सभी संकल्प लें कि योग को केवल एक शारीरिक अभ्यास न मानकर, उसे अपने जीवन की दिनचर्या का अंग बनाएं ताकि हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रखें, बल्कि धरती माता और मानवता की भलाई के लिए भी कार्य करें। यही है “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की सच्ची साधना।
इस अवसर पर मिनिस्ट्री ऑफ यूथ एंड स्पोर्ट्स, ऋषिकेश, योग एलायंस, उत्तराखंड की विभिन्न योगशालाओं, योग सेंटर्स, विद्यालयों व विश्वविद्यालयों के छात्रों व शिक्षकों ने गंगा की लहरों व मधुर संगीत के संग किया कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास।


