आरएसएस के सौ वर्ष होने पर खांड गांव गृह संपर्क

आरएसएस के सौ वर्ष होने पर खांड गांव गृह संपर्क

सह विभाग प्रचारक ललित शंकर ने पांच परिवर्तन पर प्रकाश डाला


तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के अनुसार गृह संपर्क कार्यक्रम चलाया गया।

सोमवार को खांड गांव लाल पानी कक्ष संख्या (दो) में सह विभाग प्रचारक ललित शंकर हरिद्वार विभाग एवं मनोज सैनी सह विभाग कार्यवाह, नगर प्रचारक ऋषिकेश, धर्म जागरण मंच प्रदेश के सहसंयोजक राहुल व सेवा भारती जिलाध्यक्ष डॉक्टर हेतराम ममगाई के नेतृत्व में आज खांड गांव में गृह संपर्क अभियान चलाया गया।

सह विभाग प्रचारक ललित शंकर ने पांच परिवर्तन के विषय में विस्तार पूर्वक सभी उपस्थित नागरिकों को विस्तृत जानकारी दी। जिसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, आधारित जीवन ,नागरिक कर्तव्य बोध ,आवाहन सभी विषयों पर चर्बाचा वार्ता की गयी।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में संघ कार्य जिनमें बनवासी कल्याण आश्रम द्वारा 333 ग्राम में संस्कार शालाएं, विवेकानंद हेल्थ मिशन के 11 चिकित्सालय उत्तरांचल उत्थान परिषद समिति द्वारा संचालित छात्रावास व स्वालंबन के केंद्र ऋषिकेश एम्स के निकट भाऊराव न्यास के अंतर्गत तीमारदारों हेतु 430 बेड का विश्रामगृह आदि स्थापित है।

जन कल्याण न्यास द्वारा ई पुस्तकालय भी संचालित है। सभी बातों को बड़ी गंभीरता से सभी उपस्थित जनों ने सुना। इस अवसर पर अनिता ममगाई (पूर्व मेयर ऋषिकेश), राजेंद्र तड़ियाल (जिला अध्यक्ष भाजपा) , बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सुमन, पी एस पटेल, निर्मल बहुगुणा, रोशन ध्यानी, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, राजेश कोटियाल, अजय कालड़ा, रमेश अरोड़ा, निखिल बर्तवाल,कुलदीप टंडन, विजय बिष्ट,शिवानंद कुड़ियाल, हर्ष मणि कुड़ियल, कपिल भंडारी, बेताल सिंह नेगी, संगीता भट्ट, सरिता व्यास, पूर्णानंद व्यास, सुशीला नेगी, विजेंद्र राणा, राजेंद्र नेगी, राजेंद्र गोसाई आदि उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *