मेयर अनिता ममगाईं ने 10 स्वयं सहायता समूह को सौंपे चेक

मेयर अनिता ममगाईं ने 10 स्वयं सहायता समूह को सौंपे चेक
Spread the love

पांच बैंक अधिकारियों को भी किया गया सम्मानित

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से महिलाएं आर्थिक रूप से सबल बन रही हैं। उनमें आगे बढ़ने का जज्बा पैदा हुआ है।

ये कहना है नगर निगम की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं का। मेयर श्रीमती ममगाईं गुरूवार को केन्द्र पोषित योजना एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन की बैठक में नगर निगम से पंजीकृत दस स्वयं सहायता समूह को पचास हजार रूपये की धनराशि के चेक वितरित करने के मौके पर बोल रही थी।

उन्होंने केन्द्रीय नीतियों के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच बैंक प्रबंधकों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समूहों में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जा रहा है।

महिला स्वयं सहायता समूहों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साह धनराशि दी जा रही है। साथ ही महिला समूह संगठनों को भी पांच लाख तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि निगम में मेयर का दायित्व संभालने के बाद उनके द्वारा तमाम वार्डो में महिलाओं को प्रोत्साहित किए जाने एवं सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किए जाने का ही परिणाम है कि साठ समूह का रजिस्ट्रेशन निगम में किया गया है जोकि बेहतर कार्य करने के साथ अपनी आजिविका चला रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त गिरीश गुणवंत, सहायक नगर आयुक्त बद्री प्रसाद भट्ट, नगर परियोजना प्रबंधक वरुण मल्होत्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक देहरादून के पदाधिकारी कुलदीप सिंह पागती, स्वयं सहायता समूह से श्रीमती मोनिका मित्तल, श्रीमती पुष्पा पांडे ,श्रीमती लता राणा, श्रीमती संगीता, श्रीमती चंद्रकांता, पूजा देवी, रेखा देवी, शशि राणा आदि मोजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *