चारधाम यात्रा एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी है। आदिधाम बदरीनाथ में फिर से रौनक लौटने लगी है।
हर वर्ष बरसात के बाद चारधाम यात्रा एक बार फिर जोर पकड़ती है। 2013 की आपदा के बाद ऐसा नहीं देखा जा रहा था। इस बार फिर से चारधाम यात्रा पटरी पर लौट रही है। दो-तीन दिनों से यात्रा जोर पकड़ती दिख रही है।
बदरीनाथ सहित तमाम धामों में इससे रौनक लौटने लगी है। इसे अच्छा संकेत माना जा रहा है। श्रृद्ध पक्ष के पहले दिन बद्रीनाथ के ब्रहम कपाल में पितरों को पिंडदान के लिए बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंचे।
इस वर्ष बदरीनाथ में 16 सितंबर तक चार लाख 87 हजार तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि केदारनाथ में दो लाख 71 हजार से अधिक यात्री पहुंचे। बहरहाल, एक बार फिर से यात्रा के जोर पकड़ने से यात्रा मार्गों पर भी रौनक लौटने लगी है।