गवर्नमेंट पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया गढ़भोज दिवस

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया गढ़भोज दिवस
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

उत्तरकाशी। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, उत्तरकाशी में गढ़भोज दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से गढ़भोज की विशेषताओं को रेखांकित किया गया।

सोमवार सात अक्टूबर को गवर्नमेंट पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में गढ़भोज दिवस का शुभारंभ कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. पंकज पंत ने किया। इस मौके पर उन्होंने गढ़भोज दिवस को मनाने के उददेश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खान-पान, रीति, रिवाज क्षेत्र के साथ व्यापक पहचाने जोड़ते हैं। इन्हें पीछे छोड़कर आगे नहीं बढ़ा जा सकता है।

उन्होंने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि उपज और भोजन के रूप में इसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गढ़वाल क्षेत्र की पाक कला के वैज्ञानिक पहलूओं पर भी प्रकाश डाला और बताया कि कैसे गढ़वाली पाकशैली में तैयार भोजन शरीर में सेरोटोनिन जैसे होर्माेन के स्तर में बढ़ोत्तरी करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफ़ेसर मधु थपलियाल द्वारा किया। उन्होंनेे गढ़भोज के महत्व पर विशेष ज़ोर देते हुए यह समझाया है कि आज के दौर में जिसमें पर्यावरण एवं हमारे जीवन शैली में कई प्रकार के बदलाव आए हैं गढ़ भोज सभी के लिए पोषक तत्वों से भरा एक महत्वपूर्ण विकल्प है।

डॉ० कमल कुमार बिष्ट ने गढ़वाली भोजन में रासायनिक अवयवों प्रोटीन, कार्बाेहाइड्रेट्स और वसा के संतुलन होने के संबंध में समझाया और बताया कि मौसम और जलवायु के अनुरूप भोजन करना ही स्वास्थ्यवर्धक होता है. डॉ. अरविंद रावत ने सेब में उपस्थित विटामिन्स का हमारे शरीर पर प्रभाव के बारे में समझाया। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र छात्राएँ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *