मुनिकीरेती में पहाड़ी रसोई का शुभारंभ
महिला समूह की पहल को मिल रहा लोगों का साथ
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। महिला स्वयं सहायता समूह ने पहाड़ी रसोई का शुभारंभ किया है। यहां आप पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।
बुधवार को पर्यटक आवास गृह ऋषिलोक रोड पर देवभूमि मां गंगा चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आज पहाडी रसोई का शुभारंभ किया है। क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य के वन एवं भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने पहाड़ी रसोई का उदघाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज समाज मे उचित खान पान न होने के कारण अनावश्यक रोगो की उत्पत्ति हो रही है इस के लिए पहाड़ी रसोई के व्यंजन और ऑर्गनिक उत्पाद जन स्वास्थ्य के लिये लिए लाभकारी होंगें तथा यह इससे महिला उत्थान एवं स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर जगत गुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन माधवानन्द जी के परम शिष्य केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष महंत मनोज द्विवेदी, रामकृष्ण पोखरियाल,गजेन्द्र उनियाल, गजेंद्र कण्डियाल,दिनेश डबराल सहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं ट्रस्ट के सचिव अमिता उनियाल आदि मौजूद रहे। ।
इस अवसर पर महिला समूह का नेतृत्व करने वाली तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित रीना उनियाल और योगेश उनियाल ने पहाड़ी रसोई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मनोज मलासी, विनोद पँवार, मनोज बिष्ट, संजय बडोला, गढ़वाल मण्डल विकास निगम के वरिष्ठ प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती,धनीराम बिंजोला, मनीष कुकरेती , सुनील कपरूवान भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रेम दत्त सेमवाल सहित महिला स्वयं समूह के सभी सदस्य एवं नगर के सम्मानित जन उपस्थित रहे।